छत्तीसगढ : नक्सली हमले में एक शहीद, दो जवान घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2015 7:25 PM
रायपुर : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के छत्तीसगढ प्रवास के एक दिन पहले राज्य के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में आज नक्सलियों ने बारुदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस हमले में छत्तीसगढ सशस्त्र बल का एक जवान शहीद हो गया है तथा दो जवान घायल हो गए हैं. सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक डी […]
रायपुर : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के छत्तीसगढ प्रवास के एक दिन पहले राज्य के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में आज नक्सलियों ने बारुदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस हमले में छत्तीसगढ सशस्त्र बल का एक जवान शहीद हो गया है तथा दो जवान घायल हो गए हैं.
सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक डी श्रवण ने बताया कि किस्टाराम थाना क्षेत्र के अंतर्गत धर्मपेंटा गांव के करीब नक्सलियों ने बारुदी सुरंग में विस्फोट कर दिया और पुलिस दल पर गोलीबारी की। इस घटना में छत्तीसगढ सशस्त्र बल के तीसरी बटालियन का जवान सुमन तिर्की शहीद हो गया है. दो जवान सुलेमान खाखा और आनंद मिंज घायल हो गए हैं.
श्रवण ने बताया कि कोंटा से किस्टाराम के रास्ते पर धर्मपेंटा गांव के करीब नहर में कल्वर्ट निर्माण का कार्य चल रहा है. निर्माण की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ सशस्त्र बल के जवानों को तैनात किया गया है. आज जब सुरक्षा बल के जवान वहां तैनात थे तब नक्सलियों ने बारुदी सुरंग में विस्फोट कर दिया और गोलीबारी शुरू कर दी.
बाद में सुरक्षा बल के जवानों की जवाबी कार्रवाई पर नक्सली वहां से भाग खडे हुए। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस दल को रवाना किया गया तथा घायल जवानों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान तिर्की की मौत हो गई.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हमले के लिए जिम्मेदार नक्सलियों की खोज के लिए बल को जंगल के भीतर रवाना किया गया है. वहीं घायल जवानों को हेलीकाप्टर से रायपुर रवाना किया गया है. केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह कल दोपहर बाद अपने दो दिन के प्रवास पर छत्तीसगढ पहुंचेंगे। राजनाथ सिंह सुकमा जिले के दोरनापाल भी जाएंगे. राजनाथ सिंह के बस्तर प्रवास को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा बढा दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










