लू का प्रकोप जारी, मरने वालों की संख्या हुई 1242

नयी दिल्ली : देश के कई हिस्से भीषण लू का कहर आज भी जारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे मरने वालों की संख्या 1242 के पार तक पहुंच गयी है. सबसे ज्यादा लोगों की मृत्यु आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में हुई है. नवीनतम आंकडों के अनुसार आंध्रप्रदेश में लू से मरने वालों की […]
नयी दिल्ली : देश के कई हिस्से भीषण लू का कहर आज भी जारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे मरने वालों की संख्या 1242 के पार तक पहुंच गयी है. सबसे ज्यादा लोगों की मृत्यु आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में हुई है. नवीनतम आंकडों के अनुसार आंध्रप्रदेश में लू से मरने वालों की संख्या 852 हो चुकी है जबकि तेलंगाना में भी 340 लोग लू की चपेट में आकर मारे जा चुके हैं. दोनों राज्यों को मिलाकर मरने वालों की संख्या 1192 है.
तेलंगाना में कल से अब तक 74 लोगों की मौत हो चुकी है. हैदराबाद में मौसम विभाग के निदेशक वाई. के. रेड्डी ने बताया कि तेलंगाना में अगले दो दिन और तटीय आंध्र प्रदेश में तीन दिन और तेज गर्म हवाएं चलेंगी. उन्होंने बताया कि ज्यादा देर गर्मी में बाहर रहने की वजह से यह मौत हो सकती है. मैदानी भागों में उत्तर प्रदेश में आज आगरा सबसे गर्म रहा और यहां का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया.
हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में भी तापमान 41 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है और दोनों राज्य में गर्म हवाओं का प्रकोप जारी है. आंध्रप्रदेश में प्रकाशम जिले में सबसे ज्यादा कुल 202 लोग लू की वजह से मारे गए हैं. इसके अलावा गुंटूर जिले में 130, विशाखापत्तनम में 112, विजयनगर में 78 और नेल्लोर में 74 लोग मारे गए हैं. रेड्डी ने कहा कि सरकार ने चिकित्सकों को लू से पीडित लोगों को चिकित्सकीय सहायता मुहैया कराने के लिए सजग रहने को कहा है.
तेलंगाना राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य के नलगोंडा जिले में सबसे ज्यादा 99 लोग मारे गए हैं. इसके अलावा खम्माम में 72, करीमनगर में 45 और महबूबनगर में 37 लोगों की मृत्यु हो गई है. ओडिशा में लू के कारण 43 और गुजरात में सात लोगों की मृत्यु होने की खबर है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दक्षिणी इलाके में लू से दो लोगों की मौत हो जाने की खबर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




