ePaper

विधानसभा की छह सीटों पर 27 जून को उपचुनाव

Updated at : 26 May 2015 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा की छह सीटों पर 27 जून को उपचुनाव

नयी दिल्ली : चुनाव आयोग ने आज पांच राज्यों में विधानसभा की कुल छह सीटों पर 27 जून को उपचुनाव कराने की आज घोषणा की, जिनमें तमिलनाडु की राधाकृष्णन नगर सीट भी शामिल है, जहां से तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के चुनाव लडने की संभावना है. चुनाव आयोग ने अन्य जिन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : चुनाव आयोग ने आज पांच राज्यों में विधानसभा की कुल छह सीटों पर 27 जून को उपचुनाव कराने की आज घोषणा की, जिनमें तमिलनाडु की राधाकृष्णन नगर सीट भी शामिल है, जहां से तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के चुनाव लडने की संभावना है. चुनाव आयोग ने अन्य जिन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव कराने का ऐलान किया है उनमें राधाकृष्णन नगर के अलावा चोकपोट :मेघालय:, अरुविक्कारा :केरल:, प्रतापगढ और सूरमा (त्रिपुरा) और गरोठ (मध्यप्रदेश) शामिल हैं.

इन उपचुनावों के लिए अधिसूचना तीन जून को जारी की जायेगी और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 10 जून होगी. मतगणना 30 जून को करायी जायेगी. जयललिता ने पिछले सप्ताह पांचवीं बार मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली हैं. उन्हें छह महीने के अंदर विधानसभा का सदस्य बनने के लिए चुनाव लडना होगा. राधाकृष्णन नगर निर्वाचन क्षेत्र से अन्नाद्रमुक के विधायक पी वेटरीवेल ने हाल में इस अटकलों के बीच इस्तीफा दे दिया था कि जयललिता वहां से चुनाव लड सकती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola