ePaper

तीन जवानों ने शहादत देकर LOC पर घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम

Updated at : 25 May 2015 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
तीन जवानों ने शहादत देकर LOC पर घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम

श्रीनगर : सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा के समीप आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और एक आतंकवादी को मार गिराया. इस दौरान तीन जवान शहीद हो गए. एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि सेना के एक दस्ते ने तंगधर में नियंत्रण रेखा के समीप संदिग्ध हलचल देखी और आतंकियों के एक […]

विज्ञापन

श्रीनगर : सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा के समीप आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और एक आतंकवादी को मार गिराया. इस दौरान तीन जवान शहीद हो गए. एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि सेना के एक दस्ते ने तंगधर में नियंत्रण रेखा के समीप संदिग्ध हलचल देखी और आतंकियों के एक समूह को चुनौती दी.

उन्होंने बताया कि दोनों तरफ से भारी गोलीबारी के बाद घुसपैठिए नियंत्रण रेखा के उस पार वापस जाने को मजबूर हो गए, हालांकि अंतिम खबर आने तक दोनो तरफ से गोलीबारी का सिलसिला जारी था. अधिकारी ने बताया कि इस अभियान में एक आतंकवादी मारा गया और चार सैनिक घायल हो गए, जिनमें से तीन की गंभीर घावों के चलते मौत हो गई और एक जवान की हालत स्थिर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola