राम जेठमलानी के बाद सुब्रमण्यम स्वामी देंगे आसाराम के लिए अदालत में दलील
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जोधपुर: यौन उत्पीडन के आरोप में जेल में बंद आसाराम से किये गये अपने वादे को निभाते हुए भाजपा नेता और जानेमाने वकील सुब्रमण्यम स्वामी ने आज यहां एक निचली अदालत में एक जमानत अर्जी दाखिल की और वह आसाराम की रिहाई के लिए दलील देंगे. स्वामी के सहायक आवेदन जमा करने के लिए अदालत […]
विज्ञापन
जोधपुर: यौन उत्पीडन के आरोप में जेल में बंद आसाराम से किये गये अपने वादे को निभाते हुए भाजपा नेता और जानेमाने वकील सुब्रमण्यम स्वामी ने आज यहां एक निचली अदालत में एक जमानत अर्जी दाखिल की और वह आसाराम की रिहाई के लिए दलील देंगे. स्वामी के सहायक आवेदन जमा करने के लिए अदालत में पेश हुए.
न्यायाधीश मनोज कुमार व्यास ने आवेदन को विचारार्थ स्वीकार कर लिया और मंगलवार को दलीलों पर सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है.आवेदन के साथ अदालत में पेश हुए एक सहायक वकील ने कहा, ‘‘जमानत अर्जी पर दलील देने के लिए स्वामी खुद 26 मई को आएंगे.’’ स्वामी 23 अप्रैल को जोधपुर आये थे और जेल में आसाराम से मिले थे जहां वह पिछले डेढ साल से ज्यादा वक्त से बंद है.
आसाराम से सहानुभूति जताते हुए स्वामी ने उनके मामले की तुलना लालू प्रसाद और जयललिता जैसे नेताओं से की थी और कहा था कि आसाराम को जमानत मिलनी चाहिए.राम जेठमलानी और सलमान खुर्शीद से लेकर देश के कई जानेमाने वकील आसाराम को जमानत दिलाने के लिए प्रयास कर चुके हैं लेकिन सफलता नहीं मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










