ePaper

अली शाह गिलानी के पासपोर्ट पर राजनाथ सिंह ने कहा, आवेदन पर विचार होगा, हमें कोई आपत्ति नहीं

Updated at : 22 May 2015 12:35 PM (IST)
विज्ञापन
अली शाह गिलानी के पासपोर्ट पर राजनाथ सिंह ने कहा, आवेदन पर विचार होगा, हमें कोई आपत्ति नहीं

नयी दिल्ली : गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि सरकार सैयद अली शाह गिलानी के पासपोर्ट आवेदन पर औपचारिकताएं पूरी होने के बाद विचार करेगी , हमें कोई आपत्ति नहीं है. गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता अली शाह गिलानी ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है, लेकिन भाजपा के कई नेता […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि सरकार सैयद अली शाह गिलानी के पासपोर्ट आवेदन पर औपचारिकताएं पूरी होने के बाद विचार करेगी , हमें कोई आपत्ति नहीं है.

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता अली शाह गिलानी ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है, लेकिन भाजपा के कई नेता उन्हें पासपोर्ट देने के पक्ष में नहीं है. उनका कहना है कि एक ऐसा व्यक्ति जो भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल हो और जिसे इस बात का अफसोस भी ना हो, उसे कैसे पासपोर्ट दिया जा सकता है. वहीं पीडीपी के नेता अली शाह गिलानी को पास्टपोर्ट दिये जाने के पक्ष में हैं.

उनका कहना है कि गिलानी की बेटी का विदेश में इलाज हो रहा है, वे अपनी बीमार बेटी को देखने जाने की इजाजत मांग रहे हैं, ऐसे में इंसानियत के आधार पर उन्हें पासपोर्ट दिया जाना चाहिए. अली शाह गिलानी के पासपोर्ट को लेकर दोनों ही पार्टियां अपने वोट बैंक के अनुसार आचरण दिखा रही हैं. अली शाह गिलानी वही नेता है जिसकी सभा में पाकिस्तान का झंडा लहराया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola