घर में आग लगने से मौसम विभाग के अधिकारी की मौत
Updated at : 16 May 2015 6:48 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: मौसम विभाग में कार्यरत 46 वर्षीय एक अधिकारी की उसके घर में लगी आग के कारण जलने से मौत हो गई. यह घटना आज शाम दक्षिणी दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव में हुई. संजय कुमार के घर में आग दोपहर बाद करीब तीन बजे के दौरान लगी. उस समय वह घर में अकेले थे […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: मौसम विभाग में कार्यरत 46 वर्षीय एक अधिकारी की उसके घर में लगी आग के कारण जलने से मौत हो गई. यह घटना आज शाम दक्षिणी दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव में हुई. संजय कुमार के घर में आग दोपहर बाद करीब तीन बजे के दौरान लगी. उस समय वह घर में अकेले थे और उनके बच्चे नाना के घर गए हुए थे. संजय मौसम विभाग में मेकेनिकल विभाग में काम करते थे.
दमकल अधिकारी ने बताया कि खबर मिलते ही हमने एक दमकल वाहन को मौके पर रवाना कर दिया और आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया. बाद में घर की तलाशी लेने पर दमकल कर्मियों ने कुमार का जला हुआ शव पाया और उसे पुलिस को सौंप दिया.कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आग के कारण की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




