जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के हमले में सीआरपीएफ के दो कर्मी शहीद

श्रीनगर: जम्मी कश्मीर में आतंकवादियों के हमले में आज सीआरपीएफ के एक अधिकारी सहित दो कर्मचारी शहीद हो गये. यह घटना अनंतनाग जिले के संगम इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुयी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां से लगभग 40 किलोमीटर दूर संगम इलाके के हतमुल्ला में सीआरपीएफ की एक चौकी पर आज […]
श्रीनगर: जम्मी कश्मीर में आतंकवादियों के हमले में आज सीआरपीएफ के एक अधिकारी सहित दो कर्मचारी शहीद हो गये. यह घटना अनंतनाग जिले के संगम इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुयी.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां से लगभग 40 किलोमीटर दूर संगम इलाके के हतमुल्ला में सीआरपीएफ की एक चौकी पर आज दोपहर आतंकवादियों ने हमला किया.
उन्होंने बताया, ‘‘आतंकी हमले में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गये.’’ उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सहायक सब-इंस्पेक्टर ओमकार सिंह और कांस्टेबल तिलक राज के रुप में की गयी.
अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और आतंकवादियों को पकडने के लिए एक तलाशी अभियान शुरु किया है. उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जानकारी की अभी प्रतीक्षा है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




