ePaper

गिरजाघर पर हमलों को ‘‘बढा चढाकर पेश’’ कर रहा है मीडिया : आरएसएस

Updated at : 09 May 2015 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
गिरजाघर पर हमलों को ‘‘बढा चढाकर पेश’’ कर रहा है मीडिया : आरएसएस

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने मीडिया पर ‘‘आधी सच्चाई’’ दिखाने और देश में गिरजाघरों पर हमलों को ‘‘बढा चढाकर पेश’’ करने का आरोप लगाया और कहा कि इससे भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छवि ‘‘प्रभावित’’ हुई है. आरएसएस संयुक्त महासचिव कृष्ण गोपाल ने देश में महिलाओं पर अत्याचार के मुद्दे को बढा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने मीडिया पर ‘‘आधी सच्चाई’’ दिखाने और देश में गिरजाघरों पर हमलों को ‘‘बढा चढाकर पेश’’ करने का आरोप लगाया और कहा कि इससे भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छवि ‘‘प्रभावित’’ हुई है.

आरएसएस संयुक्त महासचिव कृष्ण गोपाल ने देश में महिलाओं पर अत्याचार के मुद्दे को बढा चढाकर पेश करने के लिए मीडिया को निशाना बनाया और कहा कि ऐसी घटनाओं का प्रतिशत यूरोपीय देशों में कहीं अधिक है लेकिन वहां पर मीडिया सनसनी नहीं फैलाता.

उन्होंने कहा, ‘‘देश में गिरजाघरों पर हमलों को मीडिया द्वारा बढा चढकर पेश किया गया जिसके कारण अल्पसंख्यकों को लेकर भारत की छवि नकारात्मक रुप से सामने आयी जैसे कि अल्पसंख्यकों के साथ बुरा बर्ताव किया जाता हो.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मीडिया ने आधी सच्चाई छुपा ली क्योंकि पुलिस के अनुसार उसी दौरान पूरे देश में मंदिरों पर 458 हमले और मस्जिदों पर 25 हमले हुए, जिसे मीडिया को सामने रखना चाहिए था.’’ आरएसएस नेता ने विश्व संवाद केंद्र की वेबसाइट शुरू की और कुछ पत्रकारों को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola