ePaper

गुजरात के कच्छ में भूकंप, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.3

Updated at : 09 May 2015 11:18 AM (IST)
विज्ञापन
गुजरात के कच्छ में भूकंप, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.3

कच्छ : गुजरात के कच्छ जिले में आज सुबह मामूली तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 थी.भूकंप से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. भूकंपमापी अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के अधिकारियों ने बताया सुबह तकरीबन छह बज कर तीस मिनट पर कच्छ जिले में 4.3 तीव्रता का मामूली भूकंप आया. […]

विज्ञापन

कच्छ : गुजरात के कच्छ जिले में आज सुबह मामूली तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 थी.भूकंप से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. भूकंपमापी अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के अधिकारियों ने बताया सुबह तकरीबन छह बज कर तीस मिनट पर कच्छ जिले में 4.3 तीव्रता का मामूली भूकंप आया. इसका केंद्र जिले के भचाउ शहर से 22 किमी उत्तर पश्चिम में था.

उन्होंने बताया पहले झटके के बाद सात बज कर 47 मिनट पर एक दूसरा झटका आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर दो थी. कच्छ जिले के अधिकारियों ने बताया कि उंची इमारतों में रह रहे लोगों ने भूंकप के इस झटके को महसूस किया.

कच्छ जिला आपात नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों ने बताया ऊंची इमारतों में रह रहे लोगों ने भूकंप का झटका महसूस किया और घरों से बाहर भागे. बहरहाल, भूकंप के कारण जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola