ePaper

अनुबंधित कर्मचारियों का श्रीनगर में प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Updated at : 07 May 2015 2:37 PM (IST)
विज्ञापन
अनुबंधित कर्मचारियों का श्रीनगर में प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में अनुबंध पर काम कर रहे सैंकडों सरकारी कर्मचारियों ने आज अपनी नौकरी नियमित करने की मांग को लेकर सचिवालय की ओर मार्च निकालने का प्रयास किया और इस दौरान पुलिस ने पानी की बौछारें और लाठी चार्ज कर उन्हें तितर-बितर कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि अपनी मांग के समर्थन […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में अनुबंध पर काम कर रहे सैंकडों सरकारी कर्मचारियों ने आज अपनी नौकरी नियमित करने की मांग को लेकर सचिवालय की ओर मार्च निकालने का प्रयास किया और इस दौरान पुलिस ने पानी की बौछारें और लाठी चार्ज कर उन्हें तितर-बितर कर दिया.

अधिकारियों ने बताया कि अपनी मांग के समर्थन में जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग में अनुबंध पर काम कर रहे सरकारी कर्मचारी यहां प्रताप पार्क में एकत्र हुये. प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने जम्मू कश्मीर सरकार के कार्यालय और सचिवालय की ओर मार्च निकालने और सचिवालय का घेराव करने का प्रयास किया और पुलिस ने उन्हें शांतिपूर्वक लौट जाने को कहा.

अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के निर्देश को अनसुना कर दिया और मार्च जारी रखी जिस पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें छोडीं, लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोडे. उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के दौरान दर्जनों कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस कार्रवाई में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola