आतंकी संगठन अल कायदा ने अपने ताजा वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया इस्लाम विरोधी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्लीः आतंकी संगठन अलकायदा ने पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेकर सीधे चुनौती दी है. वीडियो में नरेंद्र मोदी का इस्लाम का दुश्मन बताया गया है. इतना ही नहीं उन्हें धमकी भी दी गयी है. अलकायदा की तरफ से से जारी ताजा वीडियो में अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र, वर्ल्ड बैंक और नरेंद्र मोदी […]
विज्ञापन
नयी दिल्लीः आतंकी संगठन अलकायदा ने पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेकर सीधे चुनौती दी है. वीडियो में नरेंद्र मोदी का इस्लाम का दुश्मन बताया गया है. इतना ही नहीं उन्हें धमकी भी दी गयी है.
अलकायदा की तरफ से से जारी ताजा वीडियो में अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र, वर्ल्ड बैंक और नरेंद्र मोदी को इस्लाम का दुश्मन बताया गया हैं. इंडियन विंग की ओर से जारी वीडियो में कहा गया है फ्रांस से बांग्लादेश तक धूल कभी शांत नहीं होगा. इस वीडियो में प्रधानमंत्री का नाम लेते हुए कहा गया कि मुसलमानों के खिलाफ एक युद्ध चल रहा है. इसमें वर्ल्ड बैंक, आईएमएफ योजना, ड्रोन हमला, शार्ली हेब्दो के लेख, यूएन चार्टर के माध्यम से मुसलमानों के खिलाफ युद्ध शामिलहै.
इस वीडियो के बाद खुफिया एंजेंसी काफी सर्तक हो गयी हैं. इस वीडियो के प्रमाणिकता की भी जांच की जा रही है. इस वीडियो में बांग्लादेशमें चार लोगों की हत्या की जिम्मेदारी भी ली गयी है. इससे पहले भी अलकायदा प्रमुख ने जारी वीडियो में इंडिया के विंग को मजबूत करने और मुसलमानों के एकजुट होने की अपील की थी. इस तरह के वीडियो से इनके पैर पसारेने और भारत में भी इनके संगठन के मजबूत होने के सबूत मिल रहे हैं. खुफिया एजेंसी इस तरह के संदेश और वीडियो पर पूरी नजर रख हुए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










