ePaper

नागालैंड में घात लगाकर किये गये हमले में 8 सुरक्षाकर्मी शहीद

Updated at : 04 May 2015 3:40 AM (IST)
विज्ञापन
नागालैंड में घात लगाकर किये गये हमले में 8 सुरक्षाकर्मी शहीद

कोहिमा : नागालैंड के मोन जिले में भूमिगत उग्रवादियों द्वारा घात लगाकर किये गये हमले में सुरक्षा बलों के आठ कर्मी आज शहीद हो गए. रक्षा सूत्रों ने बताया कि हमले में असम राइफल्स के सात जबकि टेरीटोरियल आर्मी का एक जवान शहीद हो गया. ये सभी मोन जिले के चांगलांसू में पानी के टैंकर […]

विज्ञापन

कोहिमा : नागालैंड के मोन जिले में भूमिगत उग्रवादियों द्वारा घात लगाकर किये गये हमले में सुरक्षा बलों के आठ कर्मी आज शहीद हो गए. रक्षा सूत्रों ने बताया कि हमले में असम राइफल्स के सात जबकि टेरीटोरियल आर्मी का एक जवान शहीद हो गया. ये सभी मोन जिले के चांगलांसू में पानी के टैंकर लेकर पानी भरने गये थे.

उसी दौरान घात लगा कर बैठे उग्रवादियों ने उन पर गोलियां चलाईं. उन्होंने बताया कि असम राइफल्स के जवानों ने भी जवाब में गोलियां चलायीं जिसमें एक भूमिगत उग्रवादी मारा गया जबकि कुछ अन्य घायल हो गए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola