ePaper

भारत में ई-कचरा चिंताजनक दर से बढ रहा है : संसदीय समिति

Updated at : 03 May 2015 12:51 PM (IST)
विज्ञापन
भारत में ई-कचरा चिंताजनक दर से बढ रहा है : संसदीय समिति

नयी दिल्ली: देश में ई-कचरे के चिंताजनक रफ्तार से बढने की बात को रेखांकित करते हुए एक संसदीय समिति ने इस पर लगाम लगाने के लिए विधायी एवं प्रवर्तन तंत्र स्थापित करने की सिफारिश की है ताकि भारत को विकसित देशों के ई-कचरा निपटारा करने का स्थल बनने से रोका जा सके. संसदीय समिति ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: देश में ई-कचरे के चिंताजनक रफ्तार से बढने की बात को रेखांकित करते हुए एक संसदीय समिति ने इस पर लगाम लगाने के लिए विधायी एवं प्रवर्तन तंत्र स्थापित करने की सिफारिश की है ताकि भारत को विकसित देशों के ई-कचरा निपटारा करने का स्थल बनने से रोका जा सके.

संसदीय समिति ने कहा कि ई-कचरा प्रबंधन एक बडी समस्य बन गया है और कई रिपोटरे में इस बात के संकेत प्राप्त हुए हैं कि ई-कचरा विकसित देशों से एशिया, अफ्रीका और लातीन अमेरिकी देशों में भेजे जा रहे हैं और यह उपयोग किये गए उत्पाद के नाम पर भेजे जा रहे हैं ताकि इसके पुन:चक्रण करने के खर्च से बचा जा सके.
पर्यावरण मंत्रालय के लिए 2015.16 की अनुदान की मांगों से संबंधित समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि समिति देश को को विकसित देशों के ई-कचरा निपटारा करने का स्थल बनने से रोकने के लिए इस पर लगाम लगाने के लिए विधायी एवं प्रवर्तन तंत्र स्थापित करने की सिफारिश की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola