राजनाथ सिंह के कार्यालय के महत्वपूर्ण अधिकारी को शंट किया गया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 May 2015 11:31 PM
नयी दिल्ली : गृहमंत्री राजनाथ सिंह के कार्यालय के एक महत्वपूर्ण अधिकारी को शंट कर दिया गया है. गृहमंत्रालय की ओर से जारी परिपत्र के मुताबिक, गृह मंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव के रुप में काम कर रहे अमरेन्द्र प्रताप सिंह को मंत्रलय की ओर से जारी पहचानपत्र वापस करने को भी कहा गया है. […]
नयी दिल्ली : गृहमंत्री राजनाथ सिंह के कार्यालय के एक महत्वपूर्ण अधिकारी को शंट कर दिया गया है. गृहमंत्रालय की ओर से जारी परिपत्र के मुताबिक, गृह मंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव के रुप में काम कर रहे अमरेन्द्र प्रताप सिंह को मंत्रलय की ओर से जारी पहचानपत्र वापस करने को भी कहा गया है.
भारतीय सांख्यिकी सेवा के अधिकारी सिंह को 30 अप्रैल की दोपहर को कार्यमुक्त कर दिया गया और उन्हें अपने पुराने कैडर में लौटने का आदेश दिया गया. अचानक उन्हें इस तरह हटाने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है. मई 2014 में राजनाथ सिंह के पद संभालने के तुरंत बाद सिंह गृहमंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव नियुक्त किए गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










