ePaper

अंडमान और निकोबार में भूकंप के झटके, विशेषज्ञों ने कहा सुनामी का कोई खतरा नहीं

Updated at : 01 May 2015 4:23 PM (IST)
विज्ञापन
अंडमान और निकोबार में भूकंप के झटके, विशेषज्ञों ने कहा सुनामी का कोई खतरा नहीं

कोलकाता: अंडमान द्वीप समूह में आज दोपहर बाद 2 बजकर 29 मिनट पर मध्यम तीव्रता का भूकंप आया. रिक्टर पैमाने पर उसकी तीव्रता 5.4 मापी गई. इस भूकंप के बाद सुनामी की आशंका जताये जाने पर विशेषज्ञों ने कहा है कि इस भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है. आईएमडी ने एक बयान में […]

विज्ञापन

कोलकाता: अंडमान द्वीप समूह में आज दोपहर बाद 2 बजकर 29 मिनट पर मध्यम तीव्रता का भूकंप आया. रिक्टर पैमाने पर उसकी तीव्रता 5.4 मापी गई. इस भूकंप के बाद सुनामी की आशंका जताये जाने पर विशेषज्ञों ने कहा है कि इस भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है.

आईएमडी ने एक बयान में बताया कि भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर मापी गई है. इसके अनुसार भूकंप से जान अथवा माल के किसी तरह के नुकसान की फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है.

नेपाल में प्रलंयकारी भूकंप आने के एक सप्ताह से भी कम समय के भीतर यह भूकंप का झटका महसूस किया गया है. पिछले शनिवार को भारत सहित नेपाल के आसपास के कई इलाकों में जोरदार भूकंप आया था.

गौरतलब है कि 2004 में हिंद महासागर में आई सुनामी के चलते इंडोनेशिया और अन्य इलाकों में भारी तबाही मची थी और इसमें दो लाख से अधिक लोग मारे गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola