ePaper

प्रणब मुखर्जी ने नेपाल के राष्ट्रपति से बात कर हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया

Updated at : 26 Apr 2015 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
प्रणब मुखर्जी ने नेपाल के राष्ट्रपति से बात कर हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज रात नेपाल के राष्ट्रपति रामबरन यादव से फोन पर बात की और पडोसी देश में आये शक्तिशाली भूकंप से हुई तबाही पर गहरा दुख प्रकट किया. राष्ट्रपति भवन के वक्तव्य के अनुसार मुखर्जी ने फोन पर यादव से बातचीत में ताजा स्थिति के बारे में और भूकंप में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज रात नेपाल के राष्ट्रपति रामबरन यादव से फोन पर बात की और पडोसी देश में आये शक्तिशाली भूकंप से हुई तबाही पर गहरा दुख प्रकट किया.

राष्ट्रपति भवन के वक्तव्य के अनुसार मुखर्जी ने फोन पर यादव से बातचीत में ताजा स्थिति के बारे में और भूकंप में मारे गये लोगों की संख्या के आकलन के बारे में पूछा.

विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति ने यादव को भारत की तरफ से नेपाल को पूरे सहयोग और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया.

उन्होंने कहा, ‘‘भारत की जनता संकट की इस घडी में नेपाल की जनता के साथ है.’’ मुखर्जी ने 80 साल में आये सबसे भयावह भूकंप में मारे गये लोगों की मौत पर भी दुख प्रकट किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola