पीएम बोले किसानों को असहाय नहीं छोडेंगे, गृहमंत्री ने कहा घटना के समय लोग हंस रहे थे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2015 2:29 PM
नयी दिल्ली : राजस्थान के दौसा जिले के रहने वाले किसान गजेंद्र सिंह द्वारा बुधवार को राजधानी के जंतर मंतर पर आम आदमी पार्टी की रैली में आत्महत्या किये जाने के मामले में आज लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बयान दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने बयान में कहा कि किसानों […]
नयी दिल्ली : राजस्थान के दौसा जिले के रहने वाले किसान गजेंद्र सिंह द्वारा बुधवार को राजधानी के जंतर मंतर पर आम आदमी पार्टी की रैली में आत्महत्या किये जाने के मामले में आज लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बयान दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने बयान में कहा कि किसानों की आत्महत्या पूरे देश के लिए चिंता का विषय रही है. समय समय पर हर सरकार ने जो भी संभव हुआ, करती रही. उन्होंने कहा कि सदन ने इस पर अपनी पीडा व्यक्त की है और मैं उसमें सहभागी होता हूं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह समस्या बडी पुरानी व व्यापक है. हम उसे उसी रूप में लेते हैं और जो भी अच्छे सुझाव हैं, उसे लेकर चलेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसान की जिंदगी, इनसान की जिंदगी से बडी कोई चीज नहीं है. प्रधानमंत्री ने कहा कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस संबंध में पूरी जानकारी सदन के सामने रखी है. उन्होंने कहा कि पहले क्या कमी रह गयी है, पिछले दस दिनों में क्या कमी रह गयी है, उसे बतायें और उसका रास्ता खोजना होगा. उन्होंने कहा कि हम अपने किसानों को असहाय नहीं छोड सकते हैं. उन्होंने कहा कि सदन की चर्चा में सामूहिक संकल्प उभर कर सामने आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










