ePaper

जनता परिवार के घटक ही उसे खा जायेंगे : शिवसेना

Updated at : 17 Apr 2015 4:53 PM (IST)
विज्ञापन
जनता परिवार के घटक ही उसे खा जायेंगे : शिवसेना

मुंबई : जनता परिवार के विलय पर शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखा गया है कि जनता परिवार के बीच विवाद हमेशा सरेआम होते रहे हैं, ऐसे में इसके घटक ही कब उसे तोड़ मरोड़ कर खा जायेंगे, इसका कोई भरोसा नहीं है. सामना के संपादकीय में लिखा गया है कि देश की राजनीति में […]

विज्ञापन

मुंबई : जनता परिवार के विलय पर शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखा गया है कि जनता परिवार के बीच विवाद हमेशा सरेआम होते रहे हैं, ऐसे में इसके घटक ही कब उसे तोड़ मरोड़ कर खा जायेंगे, इसका कोई भरोसा नहीं है.

सामना के संपादकीय में लिखा गया है कि देश की राजनीति में इससे पहले भी कई बार फंसा हुआ जनता प्रयोग फिर एकबार लोगों को देखने को मिलने वाला है. छह क्षेत्रीय दलों ने जनता परिवार के छत्र तले एकजुट होकर नये दल के गठन का निर्णय किया है. पिछली बार जिन लोगों ने फंसा हुआ प्रयोग किया था, वही सारे नकली धर्मनिरपेक्षवादी इस नयी राजनीतिक घोषणा में शामिल थे.

सामना में लिखा गया है, जनता परिवार का बिगुल भले ही जोर शोर से बजाया जा रहा हो लेकिन ये वादक ही कब उसे तोड़ मरोड़ कर खा जायेंगे, इसका कोई भरोसा नहीं है. पार्टी ने कहा, इनका मन भले ही ऊपर से मिल गया हो लेकिन समय- समय पर इनके बीच वाद विवाद सरेआम होते रहे हैं. लालू और मुलायम अब संबंधी बन गये हैं.

जनता परिवार की कमान भले ही ये दो लोग मुख्य रूप से संभाल रहे हैं लेकिन यहां पर सवाल उठता है कि क्या नयी पार्टी के एक म्यान में दो तलवारें क्या रह सकेंगी ? रही भी तो वह कितने दिन रहेंगी. संपादकीय में कहा गया है, लालू-नीतीश-शरद यादव का एक त्रिकुट इस नये परिवार में शामिल है. लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव जब प्रत्यक्ष रूप से घोषित होगा तब आज गले से गले मिला, उस समय कितना रहेगा, यह बहुत बड़ा सवाल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola