कृषि हितों की रक्षा करेगी सरकार : वेंकैया
Updated at : 17 Apr 2015 4:05 AM (IST)
विज्ञापन

हैदराबाद: राजग सरकार द्वारा किसान विरोधी नीति अपनाने के विपक्ष के आरोप को खारिज करते हुए भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने आज कहा कि भाजपा-नीत सरकार ऐसा कुछ नहीं करेगी जो कृषि के हितों को नुकसान पहुंचाए. किसानों के संगठनों के साथ यहां एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा […]
विज्ञापन
हैदराबाद: राजग सरकार द्वारा किसान विरोधी नीति अपनाने के विपक्ष के आरोप को खारिज करते हुए भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने आज कहा कि भाजपा-नीत सरकार ऐसा कुछ नहीं करेगी जो कृषि के हितों को नुकसान पहुंचाए.
किसानों के संगठनों के साथ यहां एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजग सरकार के भूमि अधिग्रहण विधेयक का लक्ष्य विकास को बढावा देना है.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के विभिन्न वर्गों जैसे किसानों, युवा और महिलाओं के हितों के प्रति बेहद संवेदनशील हैं.
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित भूमि विधेयक के कारण किसानों को कष्ट नहीं होगा। औद्योगिकीकरण के जरिए बडे पैमाने पर रोजगार पैदा किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




