जारी है आप के बागियों की बैठक, क्या निकलेगा रास्ता?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Apr 2015 10:33 AM
नयी दिल्ली :आम आदमी पार्टी के बागी नेताओं योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण ने आज सुबह देशभर के स्वयंसेवियों (वॉलेंटियर्स) के साथ एक बैठक शुरु की है और आज के दिन को ‘एक नई शुरुआत’ का नाम दिया है. वहीं अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने इस समारोह में शिरकत करने वालों के खिलाफ […]
नयी दिल्ली :आम आदमी पार्टी के बागी नेताओं योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण ने आज सुबह देशभर के स्वयंसेवियों (वॉलेंटियर्स) के साथ एक बैठक शुरु की है और आज के दिन को ‘एक नई शुरुआत’ का नाम दिया है. वहीं अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने इस समारोह में शिरकत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है.
यादव और भूषण ने आप के शीर्ष पदों से हटाए जाने के बाद भविष्य में उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा करने के लिए ‘स्वराज संवाद’ नामक चर्चा आयोजित करने के अपने निर्णय की घोषणा की थी. इससे ये कयास लगाए जा रहे थे कि बैठक में एक नई पार्टी के गठन की घोषणा हो सकती है.
आज सुबह 10 बजे इस सत्र की शुरुआत से पहले यादव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि हमें यहां कुछ नया देखने को मिलेगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह एक नई शुरुआत का दिन है. ‘आप’ का संविधान पार्टी के आम सदस्य को भी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है, जो कि कोई भी अन्य पार्टी नहीं देती और अगर कार्यकर्ता इस स्वतंत्रता का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो मुझे यकीन है कि पार्टी इसका सम्मान करेगी. मैं जानना चाहता हूं कि कि क्या पार्टी ने अपना ही संविधान बदल दिया है?’’ इस सम्मेलन के दौरान जो प्रमुख नेता मंच पर नजर आए, उनमें आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से निकाले गए चार सदस्य- यादव, भूषण, आनंद कुमार और अजित झा- तिमारपुर के विधायक पंकज पुष्कर और विभिन्न राज्यों में लोकसभा चुनावों के कई उम्मीदवार शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










