महिला सशक्तिकरण को प्रतिबद्ध है सरकार : नकवी

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज कहा कि केंद्र महिला सशक्तिकरण को प्रतिबद्ध है और नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा उठाये गये कदमों, जैसे ‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’ को अच्छी प्रतिक्रिया भी मिली है. केरल के कसारागोड में सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री नकवी […]
नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज कहा कि केंद्र महिला सशक्तिकरण को प्रतिबद्ध है और नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा उठाये गये कदमों, जैसे ‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’ को अच्छी प्रतिक्रिया भी मिली है. केरल के कसारागोड में सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री नकवी ने कहा कि सरकार समाज के हर तबके की महिलाओं और लडकियों के सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है.
गरीब तबके की लडकियों को सशक्त बनाने की जरुरत पर बल देते हुए मंत्री ने कहा कि राजग सरकार इस दिशा में काम कर रही है और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’ जैसे कार्यक्रम लडकियों के जन्म और उनकी शिक्षा को बढावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं. इससे लैंगिक अनुपात को ठीक करने में भी मदद मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




