''आप'' को दिल्ली में सुशासन देना है और व्यवस्था बदलनी है : केजरीवाल

बेंगलुरु : अपनी पार्टी में मचे घमासन के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने आज अपनी पार्टी को संदेश दिया कि उसे दिल्ली में सुशासन प्रदान करना है और व्यवस्था में बदलाव लाना है. अपनी पार्टी के नेताओं द्वारा एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी से मचे उथलपुथल […]
बेंगलुरु : अपनी पार्टी में मचे घमासन के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने आज अपनी पार्टी को संदेश दिया कि उसे दिल्ली में सुशासन प्रदान करना है और व्यवस्था में बदलाव लाना है. अपनी पार्टी के नेताओं द्वारा एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी से मचे उथलपुथल पर चुप्पी तोडते हुए केजरीवाल ने कहा,……अब हमें यहां से आगे बढना है और यदि हम दिल्ली को आदर्श राज्य के रुप में पेश कर पाए तो मैं महसूस करता हूं कि उससे देश में और इस दुनिया में नये तरह की राजनीति जन्म लेगी.
यहां एक प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान में इलाज कर रहे आप नेता ने कहा, मैंने इस मुद्दे पर पार्टी के अंदर ही संघर्ष किया. अब हर व्यक्ति कहता है कि हम दिल्ली जीत गए हैं, तो हम अन्य (राज्य में भी) जीतेंगे. क्या हम नेपोलियन हैं जो विजय अभियान पर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




