ePaper

गृह मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत खराब, आइसीयू में भर्ती

Updated at : 07 Mar 2015 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
गृह मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत खराब, आइसीयू में भर्ती

गुड़गांव : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को आज अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें हृदय से संबंधित समस्या के कारण गुड़गांव के निजी अस्पताल मेडिसिटी मेदांता के आइसीयू में भर्ती कराया गया. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्‍टि नहीं की गई […]

विज्ञापन

गुड़गांव : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को आज अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें हृदय से संबंधित समस्या के कारण गुड़गांव के निजी अस्पताल मेडिसिटी मेदांता के आइसीयू में भर्ती कराया गया. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्‍टि नहीं की गई है.

मीडिया में चल रही खबर के अनुसार एक वरिष्ठ चिकित्सक ने इस संबंध में जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि राजनाथ को सुबह 9.15 बजे भर्ती कराया गया है. केंद्रीय गृह मंत्री के स्वास्थ्य की जांच कर रहे चिकित्सकों ने उनकी स्थिति के बारे में कुछ भी कहने से इनकार किया है.

सूत्रों के अनुसार डॉ. आर.आर. काशविनि और उनकी टीम राजनाथ के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं. मेडिसिटी मेदांता के चिकित्सा अधीक्षक ए.के. दूबे ने भी केंद्रीय गृह मंत्री के स्वास्थ्य के बारे में कुछ भी बताने से इनकार किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola