मोदी इंटरनेट पर 30 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल
न्यूयॉर्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रतिष्ठित पत्रिका ‘टाइम’ ने इंटरनेट पर 30 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया है. इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी हैं. इस सूची को सोशल मीडिया में फॉलोविंग, वेबसाइट पर हिट और खबरों के संदर्भ में तैयार किया गया है. इसमें हैरी पॉटर सीरिज की […]
न्यूयॉर्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रतिष्ठित पत्रिका ‘टाइम’ ने इंटरनेट पर 30 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया है. इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी हैं. इस सूची को सोशल मीडिया में फॉलोविंग, वेबसाइट पर हिट और खबरों के संदर्भ में तैयार किया गया है. इसमें हैरी पॉटर सीरिज की लेखिका जेके रोलिंग और गायिका टेलर स्विफ्ट एवं बेयोंस को भी जगह मिली है. पत्रिका का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर एवं फेसबुक पर करीब 3.8 करोड फॉलोवर हैं जो दुनिया में ओबामा को छोडकर किसी भी दूसरे नेता के मुकाबले अधिक है.
टाइम ने कहा, ‘‘अपने कई समकालीनों की तरह मोदी ने इसे स्वीकार किया है कि भारत की 20 करोड अधिक ऑनलाइन आबादी तक पहुंचने के प्रयास में सोशल मीडिया बेशकीमती जरिया हो सकता है.’’ प्रधानमंत्री मोदी लोगों के साथ संवाद के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं. उन्होंने राष्ट्रपति ओबामा इस साल के भारत दौरे के बारे में भी सोशल मीडिया के जरिए ही एलान किया था. सूची में किम करदाशियां, जस्टिन वेबर, अभिनेत्री ग्वेनेथ पाल्ट्रो, चीन की अभिनेत्री याओ चेन, गायिका शकीरा भी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










