ePaper

बेंगलुरु रवाना हुए केजरीवाल, सिसोदिया संभालेंगे दिल्ली की कमान

Updated at : 05 Mar 2015 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
बेंगलुरु रवाना हुए केजरीवाल, सिसोदिया संभालेंगे दिल्ली की कमान

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 10 दिनों तक प्राकृतिक चिकित्सा उपचार कराने के लिए आज बेंगलुरु रवाना हो गये हैं. बताया जाता है कि इलाज के लिए केजरीवाल नैचरोपैथी का सहारा लेंगे. मुख्‍यमंत्री केजरीवाल के जाने के बाद दिल्ली की कमान उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने संभाल ली है. केजरीवाल रक्त शर्करा के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 10 दिनों तक प्राकृतिक चिकित्सा उपचार कराने के लिए आज बेंगलुरु रवाना हो गये हैं. बताया जाता है कि इलाज के लिए केजरीवाल नैचरोपैथी का सहारा लेंगे. मुख्‍यमंत्री केजरीवाल के जाने के बाद दिल्ली की कमान उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने संभाल ली है.

केजरीवाल रक्त शर्करा के उच्च स्तर और पुरानी खांसी से पीडित हैं. केजरीवाल की अनुपस्थिति में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली सरकार के रोजमर्रा के कामकाज देखेंगे. रोचक है कि कुछ हफ्ते पहले दिल्ली पुलिस के ‘एट होम’ कार्यक्रम के दौरान लगातार खांस रहे केजरीवाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में एक योग चिकित्सक से मिलने की सलाह दी थी.

इससे पहले खबर थी कि केजरीवाल बुधवार शाम बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे. पिछले 10 दिनों से अरविंद के रक्त शर्करा का स्तर 300 से उपर रह रहा है. चिकित्सकों ने उनके इंसुलिन की खुराक तीन गुणा और दवाईयों की खुराक दो गुणा बढा दी, बावजूद इसके उनकी खांसी बढती जा रही है और रक्त शर्करा का स्तर भी लगातार उच्च स्तर पर बना हुआ है.

केजरीवाल बेंगलुरु में एक प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में उपचार कराएंगे. दिल्ली चुनाव के व्यस्त अभियान के दौरान उनकी खांसी बढती गई. वह पुरानी एलर्जिक खांसी से पीडित हैं. दिल्ली में 110 जन सभाओं को संबोधित करने के दौरान सांस के साथ धूलकण और प्रदूषिण कण जाने से स्थिति और बिगड गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola