मुफ्ती के शपथ ग्रहण से दूर रह सकते हैं कांग्रेस और NC

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Mar 2015 6:58 AM

विज्ञापन

जम्मू: कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेस (नेकां) कल मुफ्ती मोहम्मद सईद के शपथ ग्रहण समारोह से दूर रह सकते हैं.कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर कहा, ‘‘हम कल शपथ ग्रहण समारोह से दूर रहने जा रहे हैं.’’ उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली से भी पार्टी का कोई नेता […]

विज्ञापन

जम्मू: कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेस (नेकां) कल मुफ्ती मोहम्मद सईद के शपथ ग्रहण समारोह से दूर रह सकते हैं.कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर कहा, ‘‘हम कल शपथ ग्रहण समारोह से दूर रहने जा रहे हैं.’’ उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली से भी पार्टी का कोई नेता इस समारोह में शामिल नहीं होने जा रहे हैं.

नेकां के सूत्रों के अनुसार पार्टी इस शपथ ग्रहण समारोह से दूर रह सकती है. माकपा के एकमात्र विधायक यूसुफ तारिगामी के भी इस समारोह में नहीं पहुंचने की संभावना है. कल सईद के नेतृत्व में भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार बनने जा रही है. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा कई दूसरे नेता शामिल होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola