कश्मीर में मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी ढेर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के त्रल इलाके में कल रातभर सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच चली मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए. एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया ‘त्रल के रत्सुना क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना की राष्ट्रीय राइफल्स यूनिटों और पुलिस के विशेष अभियान समूह ने […]
विज्ञापन
श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के त्रल इलाके में कल रातभर सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच चली मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए. एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया ‘त्रल के रत्सुना क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना की राष्ट्रीय राइफल्स यूनिटों और पुलिस के विशेष अभियान समूह ने संयुक्त अभियान चलाया जिसमें दो खूंखार आतंकवादी मारे गए.’
अभियान बीती रात शुरू किया गया था जो आज तड़के खत्म हुआ. सुरक्षाबलों को घटनास्थल से दो एके-47 राइफलें, एके राइफलों की छह मैगजीन और 90 कारतूस मिले हैं.
प्रवक्ता ने बातया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान शब्बीर मीर और इदरिस अहमद शाह के रूप में हुई है. दोनों त्रल के रहने वाले थे और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े थे. सुरक्षाबलों के लिए इस हफ्ते यह दूसरी सफलता है. 25 फरवरी को दक्षिणी कश्मीर में शोपियां के जैनापोरा इलाके में दो आतंकवादी मारे गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










