लैंडिंग के वक्त एयर इंडिया विमान का टायर फटा
Updated at : 26 Feb 2015 3:19 PM (IST)
विज्ञापन

कोच्चि: दिल्ली से यात्रियों को लेकर उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के एक विमान का पिछला टायर आज नेदुमबस्सेरी हवाई अड्डे पर उतरते समय फट गया. हवाई अड्डे से सूत्रों ने बताया कि विमान एआई467 में सवार सभी 161 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सुरक्षित रुप से उतर गये. सूत्रों ने बताया कि […]
विज्ञापन
कोच्चि: दिल्ली से यात्रियों को लेकर उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के एक विमान का पिछला टायर आज नेदुमबस्सेरी हवाई अड्डे पर उतरते समय फट गया.
हवाई अड्डे से सूत्रों ने बताया कि विमान एआई467 में सवार सभी 161 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सुरक्षित रुप से उतर गये.
सूत्रों ने बताया कि सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर जब विमान उतरा उस समय धुंआ उठते हुये देखा गया और जांच में पता चला कि पीछे का भीतरी टायर फट गया.
बेंगलूरु से तकनीक विशेषज्ञ हवाई अड्डे पर पहुंचे और विमान का परीक्षण किया. सूत्रों ने बताया कि विमान का 138 यात्रियों को लेकर 10.20 बजे शारजाह जाने का कार्यक्रम था लेकिन घटना के कारण उडान में विलंब हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




