शोपियां में दो आतंकवादी ढेर, मुठभेड़ जारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Feb 2015 11:58 AM
श्रीनगर : दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में अबतक सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. टीवी रिपोर्ट के अनुसार एक आतंकी की पहचान आशिक हुसैन के रूप में की गई है.शोपियां के पुलिस अधीक्षक अल्ताफ खान ने बताया, ‘‘दो आतंकवादी […]
श्रीनगर : दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में अबतक सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. टीवी रिपोर्ट के अनुसार एक आतंकी की पहचान आशिक हुसैन के रूप में की गई है.शोपियां के पुलिस अधीक्षक अल्ताफ खान ने बताया, ‘‘दो आतंकवादी मारे गए हैं. अभियान अभी जारी है.’’ सुरक्षाबलों को शोपियां के हेफ शेरमल इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिलने के बाद यह मुठभेड कल शुरू हुयी थी.
पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान शुरु किया। अभियान के दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी जिसके बाद मुठभेड शुरू हो गई. खान ने बताया कि अभियान को रात में रोक दिया गया लेकिन आज सुबह फिर मुठभेड शुरु हो गयी और दो आतंकवादियों को मार गिराया गया. पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘हमें लगता है कि एक आतंकवादी और मौजूद है तथा मुठभेड अभी जारी है.’’ अधिकारी ने बताया कि मारे गये आतंकवादियों की पहचान और उनके संगठन का पता अभी नहीं चल सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










