जब सांसद उदित राज बने फोटोग्राफर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा के एक सांसद आज लोकसभा में फोटोग्राफर की मुद्रा में नजर आये जब कुछ साथी सदस्यों ने उनसे मोबाइल फोन पर अपनी तस्वीर खिंचवाई.संसद के बजट सत्र के पहले दिन आज लोकसभा की कार्यवाही के पूरे दिन के लिए स्थगित होने के तुरंत बाद भाजपा की तकरीबन नौ महिला सदस्यों को […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भाजपा के एक सांसद आज लोकसभा में फोटोग्राफर की मुद्रा में नजर आये जब कुछ साथी सदस्यों ने उनसे मोबाइल फोन पर अपनी तस्वीर खिंचवाई.संसद के बजट सत्र के पहले दिन आज लोकसभा की कार्यवाही के पूरे दिन के लिए स्थगित होने के तुरंत बाद भाजपा की तकरीबन नौ महिला सदस्यों को उदित राज से सेल फोन के जरिये उनकी फोटो लेने का अनुरोध करते देखा गया.
दिल्ली से भाजपा सदस्य उदित राज ने इस अनुरोध को सहर्ष स्वीकार किया और उनकी कई तस्वीरें उतारी जिनमें पंकजा मुंडे, प्रियंका रावत, सावित्री फूले और रिती पाठक शामिल थी.
आज सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी बेंच की तरफ जाकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा नेता मुलायम सिंह यादव और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा का अभिवादन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










