पीएम नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं. मोदी ने ट्वीट किया, ‘बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर श्री नीतीश कुमार को बधाई और शुभकामनाएं.’ 63 वर्षीय नीतीश कुमार नौ महीने बाद फिर से मुख्यमंत्री बने हैं. लोकसभा चुनावों में अपनी पार्टी जदयू के […]
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं. मोदी ने ट्वीट किया, ‘बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर श्री नीतीश कुमार को बधाई और शुभकामनाएं.’ 63 वर्षीय नीतीश कुमार नौ महीने बाद फिर से मुख्यमंत्री बने हैं.
Congratulations & best wishes to Shri Nitish Kumar on being sworn-in as Bihar CM.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 22, 2015
लोकसभा चुनावों में अपनी पार्टी जदयू के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौडा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगेाई तथा इनेलो नेता अभय चौटाला भी पटना में उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




