भाजपा का विकल्प हो सकती है राकांपा :प्रफुल्ल पटेल

पणजी : राकांपा के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी ने कभी साझेदार रही कांग्रेस से खुद को अलग कर लिया है और वह भाजपा का विकल्प हो सकती है जो अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रही है. उन्होंने कहा कि अतीत में गोवा में कांग्रेस के साथ […]
पणजी : राकांपा के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी ने कभी साझेदार रही कांग्रेस से खुद को अलग कर लिया है और वह भाजपा का विकल्प हो सकती है जो अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रही है. उन्होंने कहा कि अतीत में गोवा में कांग्रेस के साथ हमारा गठजोड रहा है.
पिछले लोकसभा चुनाव में हमारा उनके साथ जुडाव नहीं था और यहां तक कि महाराष्ट्र में हम अलग अलग लड रहे हैं. पटेल ने अपने पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पीटीआई भाषा को बताया, ‘‘हम लोगों को यह बताना चाहते हैं कि हम अलग तरह की पार्टी हैं और हम भाजपा का विकल्प हो सकते हैं.’’ उन्होंने कहा कि राकांपा ने देश भर में लोगों के पास पहुंचने का फैसला किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




