एयरो इंडिया शो में दो विमान आपस में भिडे, कोई नुकसान नहीं

बेंगलुरुः बेंगलूरु में चल रहे एयरो इंडिया शो में आज उस समय एक बडा हादसा टल गया जब दो विमान आपस में टकरा गए.हादसा उस वक्त हुआ जब विमान हवा में करतब दिखा रहे थे. तभी दो विमान के पंख आपस में टकरा गए. विमानों से धुंआ निकलने लगा. लेकिन पायलटों की सूझबूझ से दोनों […]
बेंगलुरुः बेंगलूरु में चल रहे एयरो इंडिया शो में आज उस समय एक बडा हादसा टल गया जब दो विमान आपस में टकरा गए.हादसा उस वक्त हुआ जब विमान हवा में करतब दिखा रहे थे. तभी दो विमान के पंख आपस में टकरा गए. विमानों से धुंआ निकलने लगा. लेकिन पायलटों की सूझबूझ से दोनों सुरक्षित उतरने में कामयाब हो गए.
जानकारी के मुताबिक एयरो इंडिया शो में तीसरी बार हिस्सा ले रही चेक गणराज्य की चार-सदस्यीय फ्लाइंग बुल्स टीम के जहाज बुधवार दोपहर बाद करतब दिखा रहे थे, और लगभग चार बजे एक बेहद रोमांचक करतब दिखाते हुए जब दो जहाज एक-दूसरे के नजदीक से गुजरे तो एक जहाज का डैना दूसरे जहाज के हेड से टकरा गया.
हालांकि हादसे की वजह से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. किसी तरह पायलवट ने विमानों को सुरक्षित नीचे उतार लिया. केवल विमानों के डैने इस टक्कर की वजह से कुछ टूट गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




