ePaper

आरएसएस ने भाजपा को संगठन पर जोर देने को कहा

Updated at : 18 Feb 2015 3:13 AM (IST)
विज्ञापन
आरएसएस ने भाजपा को संगठन पर जोर देने को कहा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में हाल में हुए उपचुनावों में भाजपा के अपेक्षा के अनुरुप प्रदर्शन नहीं करने से नाराज आरएसएस के प्रदेश नेतृत्व का मानना है कि पार्टी को राज्य में ज्वलंत मुद्दों पर आधारित जनांदोलनों में शामिल होकर संगठन को खडा करने की आवश्यकता है. आरएसएस प्रचार प्रमुख जिश्नु बसु ने प्रेस ट्रस्ट से […]

विज्ञापन

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में हाल में हुए उपचुनावों में भाजपा के अपेक्षा के अनुरुप प्रदर्शन नहीं करने से नाराज आरएसएस के प्रदेश नेतृत्व का मानना है कि पार्टी को राज्य में ज्वलंत मुद्दों पर आधारित जनांदोलनों में शामिल होकर संगठन को खडा करने की आवश्यकता है.

आरएसएस प्रचार प्रमुख जिश्नु बसु ने प्रेस ट्रस्ट से कहा, ‘‘दोनों उपचुनावों में नतीजे काफी बेहतर हो सकते थे. भाजपा काफी बेहतर स्थिति में होती. अगर आपको सफल होना है तो आपको जनता से संबंधित मुद्दों पर जनांदोलनों को खडा करना होगा.’’ सारदा घोटाले में घिरी ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस को तब बडी राहत मिली मिली जब उसने बनगांव लोकसभा और कृष्णागंज विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनावों में बडे अंतर से जीत हासिल की. भाजपा को अपना मत प्रतिशत बढाकर ही संतोष करना पडा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola