गुडगांव जिला प्रशासन केवल महिलाओं वाली कैब चलाने पर कर रहा है विचार

गुडगांव : छेडछाड और महिला विरोधी अपराधों पर लगाम कसने के मकसद से गुडगांव जिला प्रशासन औद्योगिक शहर में केवल महिलाओं वाली कैब चलाने की योजना बना रहा है, जिनको महिला चालकों द्वारा चलाया जाएगा. इसके लिए प्रशासन इस तरह की कैब खरीदने और चलाने में रुचि रखने वाली महिलाओं की मदद लेगा. गुडगांव के […]
गुडगांव : छेडछाड और महिला विरोधी अपराधों पर लगाम कसने के मकसद से गुडगांव जिला प्रशासन औद्योगिक शहर में केवल महिलाओं वाली कैब चलाने की योजना बना रहा है, जिनको महिला चालकों द्वारा चलाया जाएगा. इसके लिए प्रशासन इस तरह की कैब खरीदने और चलाने में रुचि रखने वाली महिलाओं की मदद लेगा.
गुडगांव के जिला प्रशासन ने ग्रामीण विकास और स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरयूडीएसईटी) से ऐसी महिलाओं या लडकियों की पहचान करने के लिए कहा है जो इस तरह की कैब चलाने में दिलचस्पी रखती हों. एक औपचारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि परियोजना में जिला प्रशासन, आरयूडीएसईटी, टाटा मोटर्स और बैंक शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




