सुनंदा पुष्कर मौत मामला : कोर्ट ने ठुकराई CBI जांच की मांग, कल फिर थरूर से पूछताछ करेगी पुलिस

नयी दिल्ली : सुनंदा पुष्कर मामले की सीबीआइ जांच कराने वाली याचिका को आज दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. वहीं दूसरी ओर खबर है कि इस मामले में दिल्ली पुलिस गुरुवार को एक बार फिर कांग्रेस नेता शशि थरूर से पूछताछ कर सकती है. इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा […]
नयी दिल्ली : सुनंदा पुष्कर मामले की सीबीआइ जांच कराने वाली याचिका को आज दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. वहीं दूसरी ओर खबर है कि इस मामले में दिल्ली पुलिस गुरुवार को एक बार फिर कांग्रेस नेता शशि थरूर से पूछताछ कर सकती है. इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि शशि थरूर को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा. इससे पहले पुलिस जनवरी में उनसे पूछताछ कर चुकी है.
गौरतलब है कि इस मामले में थरूर के पुत्र शिव मेनन से कुछ दिनों पहले ही एसआइटी ने पूछताछ की है.
दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा था कि जैसा कि मैंने आपको पहले भी बताया है हमने शिव मेनन का बयान दर्ज कर लिया है. हमें एसआईटी से कुछ सूचना मिली है जो बयान का विश्लेषण कर रही थी और उस संबंध में थरूर और अन्य सदस्यों :थरूर के कर्मचारियों: से पूछताछ करने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




