जम्मू कश्मीर में BJP-PDP सरकार बनने के राह परः शाह

Updated at : 05 Feb 2015 4:12 PM (IST)
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में BJP-PDP सरकार बनने के राह परः शाह

नयी दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि उनकी पार्टी और पीडीपी जम्मू कश्मीर में गठबंधन सरकार बनाने से पहले न्यूनतम साझा कार्यक्रम को अंतिम रुप देने के ‘‘आखिरी चरण’’ में हैं और मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर उसके बाद ही विचार विमर्श होगा. शाह ने समाचार चैनल सीएनएन आईबीएन से कहा, ‘‘न्यूनतम […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि उनकी पार्टी और पीडीपी जम्मू कश्मीर में गठबंधन सरकार बनाने से पहले न्यूनतम साझा कार्यक्रम को अंतिम रुप देने के ‘‘आखिरी चरण’’ में हैं और मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर उसके बाद ही विचार विमर्श होगा.

शाह ने समाचार चैनल सीएनएन आईबीएन से कहा, ‘‘न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाने की प्रक्रिया चल रही है.यह आखिरी चरण में पहुंच गया है लेकिन अभी पूरा नहीं हुआ है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘न्यूनतम साझा कार्यक्रम को अंतिम रुप देने के बाद ही मुख्यमंत्री कौन होगा और किस पार्टी से होगा, जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. इसके बाद ही इन सब पर विचार विमर्श होगा.’’उन्होंने कहा कि फिलहाल यह समझना चाहिए कि दोनों दल राज्य के राज्यसभा चुनावों में मदद के लिए एक दूसरे के साथ आए हैं.
शाह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या राज्यसभा चुनावों में एकसाथ आना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि दोनों पार्टियों ने मुख्यमंत्री पद सहित राज्य की अगली सरकार बनाने से जुडे विषयों को सुलझा लिया है. बीते वर्ष दिसंबर में हुए विधानसभा चुनावों में खंडित जनादेश आने के बाद राज्य में राज्यपाल शासन लगा दिया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola