BJP का विज्ञापन वार चौथे दिन भी जारी, लिखा- राजनीति की पुंगी भी बजाउंगा...

नयी दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव अपने चरम पर है. भाजपा अपने प्रमुख विरोधी आम आदमी पार्टी पर लगातार हमले कर रही है. आज भाजपा का विज्ञापन लगातार चौथे दिन भी जारी है. कल के गोत्र वाले वि ज्ञापन के बाद आज फर्जी फंड के संबंध में पार्टी ने वि ज्ञापन प्रकाशित करवाया है. गौरतलब […]
नयी दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव अपने चरम पर है. भाजपा अपने प्रमुख विरोधी आम आदमी पार्टी पर लगातार हमले कर रही है. आज भाजपा का विज्ञापन लगातार चौथे दिन भी जारी है. कल के गोत्र वाले वि ज्ञापन के बाद आज फर्जी फंड के संबंध में पार्टी ने वि ज्ञापन प्रकाशित करवाया है.
गौरतलब है कि कल एनजीओ अवाम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और आरोप लगाया था कि पिछले साल 5 अप्रैल की रात बारह बजे चार कंपनियों से 50 -50 लाख रुपये लिये गए . यानी दो करोड़ की रकम चंदे के तौर पर ली गई.
कार्टून में कुछ लोगों को एक मशीन में बोरियों से काला धन डालते हुए दिखाया गया है. इसके दूसरी तरफ एक आदमी मफलर और टोपी लगाए है जिसके हाथ में कटोरा है जिस पर चंदा लिखा है. मशीन में दूसरी ओर से चेक निकलते हुए दिखाए गए हैं. इस मशीन की चिमनी से ईमानदारी का धुआं निकल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




