स्वामी विवेकानंद क्वीज में शीर्ष पर रहीं चार मुसलमान छात्राएं

वडोदरा : गुजरात में स्वामी विवेकानंद पर आयोजित लिखित क्वीज में चार मुसलमान महिलाएं शीर्ष पर रही हैं. इस अवसर पर छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल ने कहा कि अपने चरित्र निर्माण के लिए छात्रों को प्रेरणादायक पुस्तकें पढनी चाहिए कयोंकि अंतत: इससे राष्ट्र निर्माण होता है. इस अवसर पर पटेल […]
वडोदरा : गुजरात में स्वामी विवेकानंद पर आयोजित लिखित क्वीज में चार मुसलमान महिलाएं शीर्ष पर रही हैं. इस अवसर पर छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल ने कहा कि अपने चरित्र निर्माण के लिए छात्रों को प्रेरणादायक पुस्तकें पढनी चाहिए कयोंकि अंतत: इससे राष्ट्र निर्माण होता है.
इस अवसर पर पटेल ने छात्रों से कहा कि सभी को अपने माता-पिता से मिलने वाले जेब खर्च से धन बचाकर घर में एक छोटा पुस्तकालय बनाना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘राष्ट्र का निर्माण सिर्फ चरित्र निर्माण के जरिए संभव है और इसके लिए लगातार प्रेरणादायक पुस्तकें पढना महत्वपूर्ण है.
प्रत्येक छात्र को अपने जेबखर्च से धन बचाकर घर में छोटा पुस्तकालय बनाना चाहिए.’ क्वीज जीतने वाली छात्राएं हैं. जूनागढ के सरकारी हाई स्कूल की रेहाना रहीम, अहमदाबाद के एचबीके न्यू स्कूल की यसराबानू मास्टर, अमरेली के जेएन मेहरा हाई स्कूल की जीलाबानू मुल्तानी और वल्साड के गंगा स्कूल की मरियम खातून असलम.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




