ePaper

श्रीलंका के तमिल मंत्री ने करुणानिधि से की भेंट

Updated at : 02 Feb 2015 1:34 AM (IST)
विज्ञापन
श्रीलंका के तमिल मंत्री ने करुणानिधि से की भेंट

चेन्नई : श्रीलंका के मंत्री वेलायुधाम दयानिधि ने आज यहां तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एम करुणानिधि से उनके गोपालपुरम निवास पर भेंट की. भेंट के बाद मंत्री ने संवाददाताओं से कहा,‘‘यह शिष्टचार भेंट है. हमने श्रीलंका के वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में चर्चा की. ’’ तीस जनवरी को भारत और श्रीलंका […]

विज्ञापन

चेन्नई : श्रीलंका के मंत्री वेलायुधाम दयानिधि ने आज यहां तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एम करुणानिधि से उनके गोपालपुरम निवास पर भेंट की. भेंट के बाद मंत्री ने संवाददाताओं से कहा,‘‘यह शिष्टचार भेंट है. हमने श्रीलंका के वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में चर्चा की. ’’ तीस जनवरी को भारत और श्रीलंका ने श्रीलंकाई शरणार्थियों की स्वैच्छिक स्वदेश वापसी पर बातचीत की थी.

उससे महज कुछ दिन पहले दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने इस मुद्दे पर फिर से संवाद करने का निर्णय लिया था. करुणानिधि ने बैठक में शिरकत नहीं करने और अपनी राय नहीं रखने को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की थी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा था कि श्रीलंका का माहौल तमिल शरणार्थियों की वहां वापसी के लिए अनुकूल नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola