छात्रा के यौन उत्पीडन के आरोप में बीएचयू के प्रोफेसर निलंबित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Feb 2015 9:10 PM (IST)
विज्ञापन

वाराणसी: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर को अपने केबिन में एक छात्रा का कथित रुप यौन उत्पीडन करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है.विश्वविद्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, कुलपति गिरीश चन्द्र त्रिपाठी ने कल रात आपातकालीन बैठक बुलायी जिसमें आरोपी प्रोफेसर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला किया […]
विज्ञापन
वाराणसी: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर को अपने केबिन में एक छात्रा का कथित रुप यौन उत्पीडन करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है.विश्वविद्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, कुलपति गिरीश चन्द्र त्रिपाठी ने कल रात आपातकालीन बैठक बुलायी जिसमें आरोपी प्रोफेसर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला किया गया.
विज्ञप्ति के मुताबिक, कुलपति ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की महिला शिकायत प्रकोष्ठ को जितनी जल्दी संभव हो सके मामले की जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा है. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
छात्रा ने 30 जनवरी को लंका पुलिस थाने में प्रबंधन विभाग के प्रोफेसर एस. के. सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कर यौन उत्पीडन के प्रयास का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रोफेसर को कल निंलबित कर दिया.
हालांकि आरोपी प्रोफेसर का कहना है कि वह निदरेष हैं और उनके खिलाफ षड्यंत्र किया जा रहा है. सिंह ने कहा कि दिल का दौरा पडने के बाद से वह विश्वविद्यालय के सर सुन्दर लाल अस्पताल में भर्ती हैं. लंका के थानाप्रभारी रमेश यादव ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर 30 जनवरी को प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और आगे की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










