मुंबई में पांचवीं मंजिल से गिरकर 3 साल के बच्चे की मौत, फीफा विश्व कप फाइनल का मनाया जा रहा था जश्न

Updated:
विज्ञापन
मुंबई में पांचवीं मंजिल से गिरकर 3 साल के बच्चे की मौत, फीफा विश्व कप फाइनल का मनाया जा रहा था जश्न

मरीन ड्राइव पुलिस ने बताया, मुंबई के गरवारे क्लब की पांचवीं मंजिल से गिरकर तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गई. जहां वह अपने माता-पिता के साथ फीफा विश्व कप फाइनल देखने गया था. एडीआर (एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना की फ्रांस के खिलाफ धमाकेदार जीत का जश्न पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है. लेकिन यह जश्न मुंबई के एक परिवार के लिए मातम में बदल गया. दरसअल मुंबई के गरवारे क्लब की पांचवीं मंजिल में एक परिवार फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला देख रहा था, उसी समय तीन साल का बच्चा छत से नीचे गिर गया. जिससे उसकी मौत हो गयी.

बच्चे के परिवार वालों ने क्लब प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप

मरीन ड्राइव पुलिस ने बताया, मुंबई के गरवारे क्लब की पांचवीं मंजिल से गिरकर तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गई. जहां वह अपने माता-पिता के साथ फीफा विश्व कप फाइनल देखने गया था. एडीआर (एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया, बच्चे के परिवार ने क्लब प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. जांच जारी है.

हादसे के बाद बच्चे को अस्पताल में किया था भर्ती, जहां आईसीयू में हो गयी मौत

पांचवीं मंजिल से गिरने के बाद बच्चे ह्दयांशु अवनीश राठौड़ को सिर में गंभीर चोट लगी थी. उसके फौरन बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन साल के बच्चे की मौत आईसीयू में इलाज के दौरान हो गयी.

Also Read: फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद फ्रांस के स्टार फुटबॉलर ने रिटायरमेंट की घोषणा की, लिखा भावुक पोस्ट

शौचालय से लौटने के दौरान बच्चे की हुई मौत

पुलिस ने बताया फीफा वर्ल्ड कप फाइनल की रात ह्दयांशु 11 साल के बच्चे के साथ शौचालय गया था, जहां से लौटने के दौरान सीढ़ी पर गिर गया. जब हादसे के बारे में परिजनों को जानकारी हुई, तो फौरन बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

Also Read: फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना की जीत पर झूम उठा बॉलीवुड, दीपिका पादुकोण के नाम रणवीर सिंह का पोस्ट

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola