फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद फ्रांस के स्टार फुटबॉलर ने रिटायरमेंट की घोषणा की, लिखा भावुक पोस्ट
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 20 Dec 2022 9:32 AM
विश्व के शीर्ष खिलाड़ी के रूप में बेलोन डियोर पुरस्कार प्राप्त करने के बाद बेंजेमा का फीफा विश्व कप जीतने का सपना पिछले महीने कतर में टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही टूट गया था क्योंकि फ्रांस की टीम के साथ प्रशिक्षण के दौरान उनकी बाईं जांघ की मांसपेशियों में चोट लग गई थी.
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना के खिलाफ मिली करारी हार के बाद फ्रांस के स्टार खिलाड़ी ने संन्यास की घोषणा कर दी है. फ्रांस के फारवर्ड करीम बेंजेमा ने सोशल नेटवर्क पर एक संदेश पोस्ट कर संकेत दिए कि वह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले रहे हैं.
बेलोन डियोर पुरस्कार प्राप्त करने के बाद बेंजेमा का टूट गया था वर्ल्ड कप खेलने का सपना
विश्व के शीर्ष खिलाड़ी के रूप में बेलोन डियोर पुरस्कार प्राप्त करने के बाद बेंजेमा का फीफा विश्व कप जीतने का सपना पिछले महीने कतर में टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही टूट गया था क्योंकि फ्रांस की टीम के साथ प्रशिक्षण के दौरान उनकी बाईं जांघ की मांसपेशियों में चोट लग गई थी.
J’ai fait les efforts et les erreurs qu’il fallait pour être là où je suis aujourd’hui et j’en suis fier !
J’ai écrit mon histoire et la nôtre prend fin. #Nueve pic.twitter.com/7LYEzbpHEs— Karim Benzema (@Benzema) December 19, 2022
बेंजेमा ने अपने 35वें जन्मदिन पर लिखा भावुक मैसेज
बेंजेमा ने अपने 35वें जन्मदिन पर फ्रांस की शर्ट में अपनी एक तस्वीर के साथ पोस्ट में लिखा, मैं आज जहां हूं वहां पहुंचने के लिए मैंने प्रयास किया और गलतियां की और मुझे इस पर गर्व है! मैंने अपनी कहानी लिख ली है और हमारी कहानी खत्म हो रही है.
Also Read: FIFA World Cup 2022: नीदरलैंड फीफा वर्ल्ड कप के प्री क्वार्टर फाइनल में, कतर को 2-0 से हराया
2014 विश्व कप में फ्रांस के टॉप स्कोरर रहे थे बेनजेमा
रीयाल मैड्रिड का यह स्ट्राइकर 2014 विश्व कप में फ्रांस का शीर्ष स्कोरर था लेकिन देश के विजयी 2018 विश्व कप अभियान में नहीं खेला क्योंकि उन्हें फ्रांस टीम के तत्कालीन साथी मैथ्यू वालबुएना के साथ सेक्स-टेप प्रकरण में कथित भूमिका के लिए राष्ट्रीय टीम से बाहर किया गया था. उस प्रकरण के बाद बेंजेमा की प्रतिष्ठा को काफी नुकसान पहुंचा और उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा. अक्टूबर 2015 से लंबे समय तक वह राष्ट्रीय टीम से बाहर रहे लेकिन पिछले साल मई में कोच दिदिएर डेसचैम्प्स ने उनकी टीम में वापसी कराई.
बेंजेमा ने काइलियान एमबापे के साथ बनाई शानदार जोड़ी
डेसचैम्प्स के साथ अपने संबंधों में सुधार के साथ बेंजेमा ने फ्रांस के लिए 16 मैच में 10 गोल किए और काइलियान एमबापे के साथ शानदार जोड़ी बनाई. पिछले साल की यूरोपीय चैम्पियनशिप में वह चार गोल के साथ फ्रांस के शीर्ष स्कोरर थे. ओलिवियर गिरोड ने कतर में विश्व कप में बेंजेमा के स्थान पर फ्रांस के लिए शुरुआत की और टूर्नामेंट में चार गोल किए. गौरतलब है कि फ्रांस को रविवार को फाइनल में अर्जेन्टीना के खिलाफ पेनल्टी शूट आउट में हार का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










