Live Updates

फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना की जीत पर झूम उठा बॉलीवुड, दीपिका पादुकोण के नाम रणवीर सिंह का पोस्ट

Updated:
विज्ञापन

Entertainment News Live Updates: फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खिताब अर्जेंटीना ने अपने नाम कर लिया है. अर्जेंटीना ने पर फ्रांस को 4-2 से हराया. दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, मनीष मल्होत्रा, फराह खान, ईशान खट्टर, कार्तिक आर्यन, आयुष शर्मा और बॉलीवुड सेलेब्स टूर्नामेंट देखने के लिए स्टेडियम में पहुंचे. जीत के बाद बॉलीवुड सेलेब्स प्रतिक्रिया दे रहे है. वहीं, एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने फीफा विश्व कप 2022 के समापन समारोह में डांस परफॉर्मेंस दिया. उनका वीडियो सामने आया है.

विज्ञापन

अर्चना हुई इमोशनल, बिग बॉस का नया प्रोमो जारी

फिल्म कुट्टे का नया पोस्टर हुआ रिलीज

फिल्म कुट्टे अपने नाम को लेकर काफी सुर्खियां में हैं. अर्जुन कपूर, तब्बू, नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेनशर्मा, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान और शार्दुल भारद्वाज सहित कलाकारों की टुकड़ी के साथ फिल्म का पोस्टर इसके इंटेंस कैरेक्टर्स और दुनिया की एक झलक पेश करता है. इस फिल्म को आसमान भारद्वाज ने बनाया है. यह असामान्य, रफ एंड टफ होने के साथ रियल भी है. इससे पहले फिल्म अपने पोस्टर लॉन्च अनाउंसमेंट को लेकर भी काफी हलचल पैदा कर चुकी है, जिसमें निर्माताओं को दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री से समान रूप से जोरदार प्रतिक्रिया मिली थी. आज कुट्टे का पोस्टर जारी किया गया है जिसमें एक्टर्स के लुक और किरदारों की झलक दिखाई गई है. पोस्टर पर हर कोई हीरो और विलेन लग रहा है. हाल ही में फिल्म के मोशन पोस्टर से पर्दा उठाया गया था जिसे हर तरफ से खूब प्यार मिला था, जिसकी एक वजह इसके फ्रेश डायलॉग्स और किरदारों का लुक भी है.

द आर्चीज की शूटिंग हुई पूरी

सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा द आर्चीज से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे है. जोया अख्तर की फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर अगले साल रिलीज होगी. नेटफ्लिक्स ने कुछ फोटोज पोस्ट की है, जिसमें फिल्म की पूरी कास्ट एंड क्रू नजर आ रही है.

दीपिका पादुकोण के नाम रणवीर सिंह का पोस्ट

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की कई तसवीरें और वीडियोज पोस्ट किए है. तसवीरों में दीपिका फीफा विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण करते हुए दिख सकती है. इसके साथ उन्होंने लिखा, गर्व से भर रहा हूं. एक अन्य इंस्टा स्टोरी में लिखा, लव यू दीपू.

फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना की जीत पर झूम उठा बॉलीवुड, दीपिका पादुकोण के नाम रणवीर सिंह का पोस्ट

रकुल प्रीत सिंह से ईडी करेगा आज पूछताछ

टॉलीवुड ड्रग केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने कथित तौर पर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह को तलब किया है. एक्ट्रेस को 19 दिसंबर यानी आज ईडी के सामने पेश होने को कहा गया है. बता दें कि पिछली बार फिल्म डॉक्टर जी में नजर आई थी.

सरगम कौशल को मिला मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब

सरगम कौशल को मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब मिला. 32 साल की सरगम ​​जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं. कौशल ने इंग्लिश लिटरेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. सरगम कौशल की 2018 में शादी हुई थी, उनके पति इंडियन नेवी में हैं. सरगम कौशल ने बतौर टीचर भी काम किया है.

https://www.instagram.com/reel/CmTpBsUtAMz/

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola