डिजिटल इंडिया के तहत केंद्र ‘जन केंद्रित सेवाएं’ पेश करेगा
Updated at : 31 Jan 2015 3:40 AM (IST)
विज्ञापन

गांधीनगर: केंद्र सरकार अपने महत्वाकांक्षी डिजिल इंडिया कार्यक्रम के तहत कई प्रकार की जन केंद्रित डिजिटल सेवाएं पेश करेगी. एक शीर्ष अधिकारी ने आज यह जानकारी दी. केंद्र सरकार ने डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत मोबाइल बैंकिंग के लिये आधार नंबर को ‘डिजिटल पहचान’ के तौर पर इस्तेमाल करने का फैसला किया है. आधार नंबर […]
विज्ञापन
गांधीनगर: केंद्र सरकार अपने महत्वाकांक्षी डिजिल इंडिया कार्यक्रम के तहत कई प्रकार की जन केंद्रित डिजिटल सेवाएं पेश करेगी. एक शीर्ष अधिकारी ने आज यह जानकारी दी.
केंद्र सरकार ने डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत मोबाइल बैंकिंग के लिये आधार नंबर को ‘डिजिटल पहचान’ के तौर पर इस्तेमाल करने का फैसला किया है. आधार नंबर को मोबाइल नंबर तथा इसके साथ ही बैंक खाता नंबर को भी जोडा जायेगा.
इन सेवाओं में डिजिटल लॉकर्स, क्लाउड शेयरिंग, इलेक्ट्रानिक सिग्नेचर, वाईफाई हॉट स्पाट्स तथा ई टेक्स्टबुक परियोजनाएं शामिल हैं. इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (डेइटी) के सचिव आर एस शर्मा ने आज यहां डिजिटल इंडिया के तहत शुरु की जाने वाली सेवाओं का ब्योरा साझा किया. वह यहां ई-गवर्नेंस पर 18वें राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. शर्मा ने कहा कि इन सेवाओं को व्यापक रुप से तीन श्रेणियों..डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर, ऑन डिमांड सर्विसेज व डिजिटल सशक्तीकरण में वर्गीकृत किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




