ePaper

गांधीवादियों ने कहा, गोडसे का महिमामंडन आरएसएस के मुताबिक

Updated at : 31 Jan 2015 3:01 AM (IST)
विज्ञापन
गांधीवादियों ने कहा, गोडसे का महिमामंडन आरएसएस के मुताबिक

मुंबई: कुछ हिंदुत्ववादी संगठनों द्वारा नाथूराम गोडसे का महिमामंडन करने पर सख्त ऐतराज जताते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आज आरोप लगाया कि चीजें आरएसएस की पटकथा के मुताबिक हो रही हैं. उन्होंने इस मुद्दे पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सवाल किया. सामाजिक कार्यकर्ता राम पुनीयानी ने महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के मौके पर […]

विज्ञापन

मुंबई: कुछ हिंदुत्ववादी संगठनों द्वारा नाथूराम गोडसे का महिमामंडन करने पर सख्त ऐतराज जताते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आज आरोप लगाया कि चीजें आरएसएस की पटकथा के मुताबिक हो रही हैं. उन्होंने इस मुद्दे पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सवाल किया.

सामाजिक कार्यकर्ता राम पुनीयानी ने महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के मौके पर यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘गोडसे की इस खुलेआम सराहना और बहुलवाद पर हमले से मैं हैरान नहीं हूं और लेकिन ऐसा देखकर दुख होता है. चीजें आरएसएस की पटकथा के मुताबिक आगे बढ रही हैं. लेकिन यह खतरानक यात्रा है.’’ गांधीवादी विचारों को बढावा देने के लिए समर्पित संगठन बंबई सर्वोदय मंडल के संरक्षक ने गांधीवादी सिद्धांतों का विरोध करने वालों को मोदी सरकार के प्रोत्साहन पर सवाल उठाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola