ePaper

गणतंत्र दिवस पर ओबामा ने अमेरिकी और भारतीय प्रोटोकाल तोड़ा

Updated at : 26 Jan 2015 4:09 PM (IST)
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर ओबामा ने अमेरिकी और भारतीय प्रोटोकाल तोड़ा

नयी दिल्ली : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आज यहां गणतंत्र दिवस की परेड के मौके पर एक साथ दो प्रोटोकॉल तोड़े. इनमें एक भारत का था और दूसरा अमेरिका का. ओबामा भारत के राष्ट्रपति के साथ उनके वाहन में राजपथ तक नहीं गए और समारोह के मुख्य अतिथि के रुप में दो घंटे […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आज यहां गणतंत्र दिवस की परेड के मौके पर एक साथ दो प्रोटोकॉल तोड़े. इनमें एक भारत का था और दूसरा अमेरिका का. ओबामा भारत के राष्ट्रपति के साथ उनके वाहन में राजपथ तक नहीं गए और समारोह के मुख्य अतिथि के रुप में दो घंटे से ज्यादा समय तक खुले आसमान के नीचे रहे.
भारतीय प्रोटोकॉल के अनुसार समारोह के मुख्य अतिथि को भारत के राष्ट्रपति के साथ राष्ट्रपति भवन से उनके वाहन में ही समारोह स्थल तक जाना होता है. ओबामा ने इस परंपरा से हटते हुए अपनी बेहद सुरक्षित लिमोजीन ‘‘द बीस्ट’’ से राजपथ जाने का फैसला किया, जबकि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अपनी अलग कार से राजपथ पर पहुंचे.
भारत के 66वें गणतंत्र दिवस समारोहों में मुख्य अतिथि के तौर पर ओबामा आज दो घंटे से भी अधिक समय तक खुले आसमान के नीचे रहे और ऐसा करके उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए उत्तरदायी एजेंसी सीक्रेट सर्विस के सुरक्षा दिशानिर्देशों का ‘उल्लंघन’ किया, जिसके अनुसार वह खुले आसमान के तले किसी भी समारोह में 20 मिनट से ज्यादा नहीं गुजार सकते हैं. अमेरिकी मीडिया के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति ने कभी किसी आउटडोर समारोह में 45 मिनट से ज्यादा नहीं गुजारे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola