असम : दिगबोई में दो बम विस्फोट

Updated at : 26 Jan 2015 11:10 AM (IST)
विज्ञापन
असम : दिगबोई में दो बम विस्फोट

गुवाहाटी : देश के 66वें गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन के बीच ऊपरी असम में तिनसुकिया जिले के दिगबोई में आज दो बम विस्फोट हुए.वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एपी तिवारी ने बताया, कम तीव्रता वाले बम विस्फोट से अब तक किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. उन्होंने बताया कि […]

विज्ञापन

गुवाहाटी : देश के 66वें गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन के बीच ऊपरी असम में तिनसुकिया जिले के दिगबोई में आज दो बम विस्फोट हुए.वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एपी तिवारी ने बताया, कम तीव्रता वाले बम विस्फोट से अब तक किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

उन्होंने बताया कि एक विस्फोटक रेल की पटरी के पास फेंके गये कचरे के नीचे रखा गया था और अन्य विस्फोटक को वहां एक नाली में फेंके गये कचरे के नीचे रखा गया था.तिवारी ने बताया, इसके प्रभाव से ऐसा प्रतीत हुआ कि ये देसी बम थे जिनका कोई प्रभाव नहीं पड़ा. उन्होंने कहा कि इस संबंध में जांच जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola