केतन मर्डर केस में नया मोड़: क्रिकेट मैच में साथ दिखे सिया-चेतन, पुराना वीडियो वायरल
पुणे मर्डर केस में आया नया मोड़ (File Photo)
Viral Video : केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सिया गोयल और चेतन चौधरी नजर आ रहे हैं. देखें आखिर क्या खास है इस वीडियो में.
Viral Video : एक क्रिकेट मैच के दौरान दो लोग बैठे नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो में सिया गोयल और चेतन चौधरी एक क्रिकेट मैच के दौरान साथ बैठे हैं. क्लिप में दोनों दर्शक दीर्घा (ऑडियंस गैलरी ) में मैच देखते हुए आपस में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, वीडियो की तारीख और इसकी ऑथेंटिसिटी की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.
Chetan and Siya were watching a match that was being broadcast on national television.
— Krisha 🌸 (@KrishaAsiagh) June 27, 2026
Wouldn’t Siya’s parents or some relative have seem them?Siya’s parents knew everything, yet they kept this fact hidden from Ketan. 🤔 pic.twitter.com/B1dhLLf8AH
जांचकर्ताओं के मुताबिक, यह वीडियो काफी अहम माना जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस बात से यह साबित हो सकता है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी, केतन अग्रवाल से सगाई और शादी तय होने से पहले ही रिश्ते में थे. पुलिस सूत्रों का दावा है कि सिया के परिवार को भी दोनों के रिश्ते की जानकारी तब मिली थी, जब उन्हें एक क्रिकेट मैच के दौरान साथ देखा गया था. इसके बाद परिवार में इस रिश्ते को लेकर बातचीत शुरू हुई थी.
चेतन के साथ रिश्ते की जानकारी सिया के परिवार को थी
पुलिस जांच में सामने आया है कि सिया और चेतन के रिश्ते की जानकारी सिया के परिवार को थी. इसके बाद भी वे सिया की शादी केतन अग्रवाल से करवाना चाहते थे. बताया जा रहा है कि केतन के परिवार की प्रॉपर्टी को देखते हुए यह फैसला लिया गया था. मामले की जांच के तहत पुणे पुलिस ने सिया के माता-पिता और उसके भाई से भी पूछताछ की है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि सिया के परिवार को इस रिश्ते की कितनी जानकारी थी.
यह भी पढ़ें : पुणे मर्डर: केतन को जहर देकर मारना चाहती थी सिया? ऑनलाइन सर्च से लेकर रिहर्सल तक अब ये हुआ खुलासा
सोशल मीडिया यूजर ने किया सवाल
Krisha 🌸 @KrishaAsiagh नाम के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करते हुए एक्स यूजर ने लिखा कि अगर सिया गोयल और चेतन चौधरी नेशनल टीवी पर आ रहे क्रिकेट मैच में साथ बैठे थे, तो क्या सिया के माता-पिता या रिश्तेदारों ने उन्हें नहीं देखा होगा? परिवार को दोनों के रिश्ते की पूरी जानकारी थी, लेकिन इसके बावजूद यह बात केतन अग्रवाल और उसके परिवार से छिपाई गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










